कैमूर/बिहार: दो युवकों की गोली मारकर हत्या, शराब पिला लड़की के साथ किया गैंगरेप

0 414
पटना,। नवरात्र के बाद आज बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी की धूम है। लेकिन बुराई का रावण अभी मरा नहीं है। ऐसा हम नहीं, बिहार में हो रहे अपराध कह रहे हैं। बीते 24 घंटे के की ही बात करें तो एक गैंग रेप व दो हत्‍याओं से राज्‍य सिहर गया है।

 

कैमूर: बीपीएससी में चयनित युवक की गोली मारकर हत्‍या 
कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहनी गांव निवासी एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक भभुआ के बबुरहनी गांव का रहने वाला संजय सिंह था।
उसका इसी साल बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ था।
हत्या के पीछे पहले के विवाद की बात सामने आई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भभुआ नगर में सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया।
हालांकि, दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
गया: सांस्‍कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय मार दी गोली, मौत 
उधर, गया जिले के डोभी-चतरा सड़क मार्ग पर एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने अपने साथियों के साथ गया था।
कार्यक्रम देखकर लौटने के क्रम में  अपराधियो ने उसके सिर में गोली मार दी और घर के सामने लाश को लाकर फेंक दिया।
घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने डोभी-चतरा सड़क मार्ग जाम कर दिया।
लखीसराय: नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्‍कर्म
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का दर्शन करने सहेली के साथ निकली एक नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। इस बीच होश आ जाने पर वह निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही तीन मंजिले भवन की छत से नीचे कूद गई।
गिरते वक्‍त वह बिजली के हाई वोल्‍टेज तार से बुरी तरह झुलस गई। घटना लखीसराय के चितरंजन मोड़ स्थित एक मकान में बीती रात हुई। 
छात्रा के कपड़े मकान की छत पर पड़े मिले हैं, इसलिए आशंक व्यक्त की जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसे होश आ गया होगा।
इसके बाद जब उसे परिस्थिति का आभास हुआ होगा, उसने खुद को बचाने के लिए निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही छत से छलांग लगा दी होगी।
छात्रा ने जिस जगह से छलांग लगाई, वहां नीचे से 11 हजार वोल्‍ट का हाई वोल्‍टेज बिजली का तार गुजरता है। छात्रा नीचे गिरते वक्‍त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
राहत की बात यह रही कि तार से वह कुछ पलों के लिए ही लिपटी, इसके बाद नीचे गिर गई।
देर रात छत से सड़क पर निर्वस्‍त्र गिरी व बिजली से झ़ुलसी तड़पती लड़की को देखकर लोगाें में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्‍काल पुलिस काे बुलाकर उसे अस्‍पताल भिजवाया। शहर में यह बात रात में ही फैल गई।
स्थिति को तनावपूर्ण देख पुलिस व प्रशासन रात में ही सतर्क हो गए। जिलाधिकारी (डीएम) शोभेंन्द्र कुमार चौधरी और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय शर्मा भी देर रात सदर अस्पताल पहुंचे।
एसपी ने बताया कि फिलहाल छात्रा की सहेली तथा मकान मालिक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास: 4 वर्षीय मासूम की हत्या के बाद एक और नरबलि
जांच के दौरान मकान की छत से शराब की बोतल, ग्लास और लड़की के कपड़ा बरामद किए गए हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More