2 पत्नियों और 18 बच्चों के पिता प्रतापगढ़ के मुस्तका गुलशन को मारने वाली सुमन गई जेल, इसका कांड हिला देगा

राष्ट्रीय जजमेंट

प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो शादियां करने वाला 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या का मामला चर्चाओं में बना हुआ है. बता दें कि मांधता कोतवाली के सुमेरपुर गांव में मुस्तका गुलशन की लाश को बोरे के अंदर से बरामद किया गया था.
पूर्व प्रधान 18 मार्च से लापता चल रहा था. पुलिस का दावा है कि पूर्व प्रधान को उसकी तीसरी प्रेमिका ने ही मारा है.

पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रधान का अफेयर सुमन नाम की महिला से चल रहा था. पुलिस का दावा है कि सुमन ने ही प्रेमी मुस्तका की हत्या की और फिर उसकी लाश को बोरे में डाल दिया. इसके बाद उसे नहर के पास फेंक दिया. बता दें कि अब पुलिस ने प्रेमिका सुमन को जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

ये मामला प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है. यहां 18 मार्च से गुमशुदा पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की निर्मम हत्या से सनसनी फैली हुई है. उसके सिर पर रॉड से हमला करके, उसे मौत दी गई है. जांच में गुलशन की प्रेमिका ही हत्यारी निकली है. बता दें कि गुलशन ने 2 निकाह कर रखे थे. उसके 18 बच्चे भी थे. मगर उसका तीसरा अफेयर सुमन से भी था.

परिवार में मचा कोहराम

मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उसकी दोनों पत्नियां और 18 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि मृतक की पहली पत्नी से 6 लड़के सहित 9 बच्चे हैं तो दूसरी पत्नी से भी 9 बच्चे हैं. दोनों पत्नियां उसके साथ में ही रहती थी.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More