, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया
आज दिनांक 06.05.2026 को एडीजी पीएसी डा० रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 की तैयारियों के क्रम में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान डॉ० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में खिलाड़ियों हेतु की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात पुलिस मॉडर्न स्कूल, गोमतीनगर, लखनऊ में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीजी पीएसी द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में अधिकारियों एवं विभिन्न प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डा० प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन / सचिव उ०प्र० पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, श्री किरीट राठौर, पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ अनुभाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments are closed.