बी बी ए स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

बी बी ए स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्नआगरा (पिनाहट): सोमवार को कस्बा पिनाहट स्थित बी बी ए अकादमी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के दौरान सर्वोदय विद्या मंदिर पिनाहट के प्रधानाचार्य दिनेश तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वामी शांता नंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार कन्हौआ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन डॉ विष्णु कान्त शर्मा ने किया। मटर वरुण गुप्ता ने कार्यक्रम में व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा। इस अवसर पर बी बी ए अकादमी के प्रबंधक श्यामसुंदर पाराशर, एस एस डी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, नीरज पाठक, कुलदीप बरुआ, गिर्राज वर्मा, अशोक कुमार, मनेंद्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, भोला शर्मा, रचना गुप्ता, अंजना सोनी, कीर्ति शर्मा, नीलम शर्मा, रेनू गुप्ता, मीना अग्रवाल, सीतू चौहान, डॉ विष्णुकांत बरुआ, साक्षी शाक्य, ऋचा वर्मा, दुर्गेश शर्मा, सिमरन खान, गौरी गुप्ता, अंजलि कटारे, प्रियांशी तिवारी, रश्मि, सईद खान, मन्ना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More