प्रयागराज: रेस्टोरेंट में गोमांस परोसने के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया; जांच के लिए भेजा सैंपल

प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बनाकर बेचने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेता की शिकायत पर मामले में जांच के बाद ये कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज सिटी जोन के खुल्दाबाद थाना अंतर्गत रोशनबाग इलाके में स्थित ‘नवाबी जायका रेस्टोरेंट’ पर गौ मांस की बिरयानी बेचने का आरोप लगा है. विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा इकाई के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार बेसहारा गोवंश की हत्या कर उसके मांस की बिरयानी बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद वो अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया.

चार आरोपी अरेस्ट

रेस्टोरेंट में गौ मांस की बिरयानी बेचने की सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और रेस्टोरेंट से अलग-अलग डिब्बे में मांस भी बरामद किया है. पुलिस जिसे जांच के लिए लैब भेजेगी. हिंदू नेता लालमणि तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2),352, 351(3) यूपी गोवध निवारण अधिनियम 5 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है.

रेस्टोरेंट में मिला बीफ मेनू कार्ड

इसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन की पहचान मोहम्मद जैद, मिज्जन, अयान, समसुल लका के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने अपने कार्यकर्ता को रेस्टोरेंट में भेजकर मामले की जांच कराई थी, जिसमें उन्हें पता चला कि रेस्टोरेंट में गोमांस से बनी कई सारी डिश सर्व की जा रही है. एक मेनू कार्ड में बीफ बिरयानी, बीफ कबाब, बीफ कबाब रोल सहित अन्य बिरयानी डिशेज का नाम व रेट लिखा था.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More