इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ की जगह लगाए ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ के नारे

0 252
कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान का विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि
ये प्रदर्शन भाजपा के लिए ही शर्मिंदगी और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने का कारण बन गया। दरअसल, भाजपा नेताओं ने नारेबाजी के दौरान अपनी ही पार्टी के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
अब कांग्रेस ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
इंदौर के बीजेपी कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान का विरोध करने के लिए राजबाड़ा में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण नेमा कर रहे थे। मंच से एक कार्यकर्ता कांग्रेस मुर्दाबाद का नारा लगवा रहा था। अचानक कार्यकर्ता ने कांग्रेस की जगह बीजेपी का नाम ले लिया।
नीचे बैठकर नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता अचानक हुए इस परिवर्तन को भांप नहीं सके और मुर्दाबाद का ही नारा लगाया।
नारा लगाने में लगातार दो बार हुई गलती के बाद वरिष्ठ नेताओं ने उठकर भूल सुधार करवाई। लेकिन तब तक ये वाकया कैमरे में कैद हो गया था।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने इस पर चुटकी लेते हुए स्थानीय मीडिया से कहा कि

https://www.facebook.com/Jansatta/videos/723410481351545/?t=1

विडियो साभार जनसत्ता
शिवभक्तों को माता अहिल्याबाई देख रही हैं। ये उन्हीं का प्रताप है कि धर्म का राजनीतिकरण करने वाली भाजपा के कार्यकर्ताओं की बुद्धि भगवान ने हर ली है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का झूठ, झारखंड पुलिस मॉक ड्रिल को बताया कश्मीर का वीडियो
वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण नेमा ने इसे छोटी बात और मानवीय भूल बताया है।

यह भी पढ़ें: सत्ता में आने पर 10 दिन में माफ़ होगा किसानों का कर्ज, नहीं तो बदल देंगे मुख्यमंत्री- राहुल गांधी

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More