आजम खां कोसी नदी पर पुल निर्माण के लिए फिर धरने पर बैठे

0 205
मुरादाबाद,। गुरुवार अपराह्न ढाई बजे सपा कार्यकर्ताओं के साथ कोसी नदी पहुंचे पूर्व मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा की भाजपा दोहरी मानसिकता से काम करती है।
जिस समय अयोध्या में विवादित ढाचा ढहाया गया, उस समय लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा था कि यह उनके एजेंडे में शामिल नहीं है, लेकिन ढाचा गिरने के बाद उनका कहना था कि इस पर उन्हें गर्व है।
आजम खा ने कहा कि उन्होंने पुल बनवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम यादव या अखिलेश यादव से नहीं कहा था। मुलायम सिंह ने खुद अधिकारियों से जानकारी की थी। तब पता लगा था कि
यदि पुल नहीं बना तो जिले के तीन जोन डार्क में चले जाएंगे। क्षेत्र की जमीन बंजर हो जाएगी। बाद में उन्होंने इसकी घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि जब सीतापुर के थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दारोगा की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया तो क्या सुरक्षित रहेगा।
ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक आजम खा ने रामपुर में लालपुर कोसी नदी पर पुल निर्माण की माग को लेकर एक बार फिर सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
उन्होंने कहा कि लालपुर पुल बनेगा लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के मनहूस हाथों से नहीं, जो थाने में दारोगा की पिटाई कर उसका हाथ भी तोड़ दें।
उन्होंने फिर से तीन नवंबर को धरना देने की बात कही।याद रहे कि आजम खा ने पुल निर्माण के लिए नदी में खड़े होकर मानव श्रखला बनाई थी।
इस दौरान बहाव तेज होने पर वह पानी में गिरने से बच गए थे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री से नही संभल पा रहा प्रदेश,जनता भय में जीने को मजबूर: राजबब्बर
नदी में पानी अधिक होने पर कार्यकर्ताओं ने आजम खा को मारने की साजिश करार दिया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More