जयपुर,। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम वसुंधरा राजे पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि इस बार वसुंधरा राजे के लटके-झटके नहीं चलेंगे। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को राज में लाने का मानस बना लिया है।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि राज्य में इस बार दो दिवाली मनेगी। एक तो बुधवार को और दूसरी 11 दिसंबर को जब चुनाव परिणाम आने पर उन्होंने कहा कि
राज्य की जनता वसुंधरा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। मंगलवार को गहलोत जोधपुर और पायलट जयपुर में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
गहलोत और पायलट ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया कई चरणों में चल रही है। अगले सप्ताह तक निर्णय हो जाएगा। गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है टिकट की मांग सभी करते है, लेकिन सभी को मिल नहीं सकता,
इसलिए टिकट बंटने के बाद सच्चा कांग्रेसी वही है जो तन-मन से कांग्रेस के साथ लग जाए। गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि
सभी को मिलकर प्रदेश में कांग्रेस का राज लाना है। गहलोत ने कहा कि मेरे से नाराज कोई है और वह जीतने वाला उम्मीदवार है तो उसे टिकट मिलना चाहिए। सब मिलकर ही राज लाएंगे।
गहलोत और पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार देश में न्यायपालिका, सीबीआई, बैंक, निर्वाचन आयोग सहित सभी संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है।
यह लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। राफेल मुद्दे पर