लखनऊ,। मुख्यमंत्री आवास के सामने सोमवार को रायबरेली से आई एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। दो बेटियों को साथ लिए महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया।
सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचाई। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई।
दरअसल, पीडि़त युवती के मुताबिक, रायबरेली जिले में एक राजनीतिक पार्टी के नेता आरबी सिंह और ब्लॉक प्रमुख के द्वारा उसके परिवार के कई लोगों की हत्या कर दी गई थी।
आरोप है कि उसकी छोटी के साथ आरोपितों ने गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया है। रायबरेली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपितों से उसे अपनी जान का खतरा है।