आंवला विधानसभा चुनाव: अबकी बार आखिर किसपर सपा प्रदेश नेतृत्व लगायेगा दांव

बरेली। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे राजनीतिक विशेषज्ञ आंवला विधानसभा से अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की गुणा भाग लगा लगाकर माहौल गर्मा गर्म बनाये पडे है। वैसे तो आंवला विधानसभा भाजपा का गण माना जाता है इसलिये ही यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी का बोलबाल ज्यादा रहा है।

जिस बजह से अन्य राजनैतिक पार्टीयो के सामने भाजपा के किले मे सेंध लगाने की भारी भरकम चुनौती रहती है।हालांकि 2012 विधानसभा चुनावो मे बहुजन समाज पार्टी के आर के शर्मा ने भाजपा के किले मे सेंध मारी कर मौजूदा विधायक धर्मपाल‌ सिंह को हराकर प्रदेश मे बहन जी के नेतृत्व की सरकार बनाने मे अपना योगदान दिया था।

वर्तमान स्थित को देखते हुये समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के सामने और प्रदेश मे सपा सरकार बनाने के लिये आंवला विधानसभा जैसी सीटो को अपने नाम करना बहुत जरुरी है।
अब देखना है कि सपा एक बार फिर बाहरी प्रत्याशी पर दाव खेलेगी य पार्टी के लिये समर्पित व घरेलू प्रत्याशी जो क्षेत्र की जनता के बेहद करीबी होको अपना प्रत्याशी बनायेगी।

प्रबल दावेदारो मे है समाजवादी के वरिष्ठ नेता विजेन्द्र सिंह यादव

वैसे तो समाजवादी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाने वालो की सूची लम्बी है, लेकिन जमीनी हकीकत देखे तो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र मे अपनी अलग ही पहचान रखने वाले रामनगर के स्वर्गीय चौधरी उदयपाल सिंह यादव के सुपुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र सिंह यादव सबसे ऊपर है। सूत्रो की माने तो आंवला क्षेत्र की जनता बाहरी प्रत्याशी से ज्यादा घरेलू प्रत्याशी को आगामी विधान सभा के चुनावो मे सपा समर्थित प्रत्याशी के रुप मे ज्यादा देखना पसंद करना चाहती है।

धर्मेन्द्र यादव के माने जाते है बहुत करीबी

उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार के मिनी मुख्यमंत्री के नाम से मशहूर बदांयू के‌ लोकप्रिय युवा पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह यादव सपा कार्यकर्ताओं मे भी अच्छी पकड रखते है। बीते दिनो इन्होने रामनगर मे भी कंबल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे धर्मेन्द्र यादव को बुलाकर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की थी। यही‌ नहीं उत्तर‌प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बरेली दौरे के दौरान रामनगर मे रुकने से सपाई खेमे मे सियासी सरगर्मिया और गर्म हो ग ई थी।

पंचायत चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी की दी जोरदार पटखनी

समाजवादी नेता बिजेन्द्र सिंह यादब की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी हुये पंचायत चुनावो‌ मे इनके पुत्र अरविन्द यादव ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव लडते हुये मौजूदा विधायक व पूर्व कैबिनेट सिंचाई ‌मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के लडके को भारी अन्तर से हराकर पटखनी दी थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More