आगरा : शादी समारोह कार्यक्रम मे हर्ष फायरिंग से 1 की मौत, 2 लोग गिरफ्तार

आगरा में युवकों द्वारा तमंचे से फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुरसान से बुधवार रात में आई थी बारात

घटना कस्बा खन्दौली की है। यहां के एतमादपुर रोड पर स्थित श्री वृन्दावन गार्डन में बुधवार को शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। हाथरस के मुरसान से विक्रम सिंह के बेटे रूपेंद्र की बारात सादाबाद के बघेना निवासी पूरन सिंह की पुत्री रेनू के यहां आई थी। शादी की कई रस्म पूरी हो चुकी थी।

इसी दौरान सुबह करीब चार बजे लड़के पक्ष के कुछ लोग मैरिज होम के मुख्य गेट पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अचानक असलहा लेकर खड़े व्यक्ति के हाथ से अचानक गोली चल गई। जिससे बारात में आए दूल्हे के फुफेरे भाई के सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सीएचसी पर नहीं था कोई डॉक्टर

शादी समारोह में गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर आए। आनन-फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) खंदौली पर ले गए पर। वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। चिकित्सक मौजूद ना होने पर लोग किशोर को दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच उसने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची खंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में शस्त्र धारक व एक अन्य को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मैरिज होम में व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की सही जानकारी करने में जुटी हुई हैं। एसएसपी मुनिराज के अनुसार मृतक किशोर भूरा गोवर्धन के बरौली का रहने वाला है। वह अपने मामा के बेटे की बारात में आया था। मृतक के परिजनों को सुबह सूचना दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More