बिहार चुनाव परिणाम : जानिए उन 12 सीटों पर किसकी हो रही जीत, जहां पीएम मोदी ने की थी रैलियां

0
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 चुनावी रैलियां की। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अक्तूबर को चुनाव प्रसार अभियान शुरू किया और तीन नवंबर यानि कि दूसरे चरण के मतदान के दिन आखिरी चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 23 अक्तूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली की।
28 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पटना में रैली की। एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली की और तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में रैली की। आइए एक नजर डालते हैं कि इन 12 सीटों पर कौन-सी पार्टी आगे चल रही है और कौन-सी पार्टी पीछे चल रही है…
. सासाराम में राजद के राजेश कुमार गुप्ता आगे हैं, जबकि जदयू के अशोक कुमार पिछड़ गए हैं।
. भागलपुर में कांग्रेस के अजित शर्मा भाजपा के रोहित पाण्डेय से आगे हैं।
. गया में भी भाजपा के प्रेम कुमार कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ से पीछे चल रहे हैं।
. दरभंगा में भाजपा के संजय सरावगी राजद के अमरनाथ गामी से आगे हैं।
. मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी भाजपा के सुरेश कुमार शर्मा से आगे हैं।
. पटना साहिब में कांग्रेस के प्रवीण सिंह भाजपा के नंद किशोर यादव से बहुत आगे निकल चुके हैं।
. फुलवारी में जदयू के अरुण मांझी एक तरफा जीतते दिखाई पड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र पासवान को 11 बजे तक एक भी वोट नहीं मिला था।
. छपरा में राजद के रंधीर कुमार सिंह भाजपा के डॉ. सीएन गुप्ता से आगे दिखाई पड़ रहे हैं।
. पूर्वी चंपारण क्षेत्र में आने वाली रक्सौल सीट से भाजपा के प्रमोद सिन्हा आगे हैं और कांग्रेस के रामबाबू प्रसाद पीछे हैं।
. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में जदयू के महेश्वर हजारी सबसे आगे हैं। सीपीआई (एमएल) के रणजीत कुमार राम पीछे चल रहे हैं।
. पश्चिम चंपारण क्षेत्र की वाल्मीकिनगर सीट से जदयू के उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप आगे हैं।
. सहरसा में भाजपा के आलोक रंजन ने राजद की लवली आनंद से बढ़त बनाई हुई है।
. फारबिसगंज में कांग्रेस के जाकिर हुसैन सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के विद्या सागर केसरी कुछ से मार्जिन से पीछे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More