यूपी उपचुनाव live : 5 सीटों पर भाजपा आगे , 1 पर सपा व 1 पर निर्दलीय आगे, जानिए पूरी जानकारी

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों में देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नौगावां सादत से सपा आगे चल रही है, वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है

टूंडला विधानसभा सीट पर 20वें चरण में भाजपा प्रत्याशी आगे

टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 20वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 20वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 35886 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 25322 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 20971 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 10,564 वोट से आगे चल रहे हैं।

बांगरमऊ विधानसभा सीट 12वें राउंड में कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 12वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 23294 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 12104, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 13226, बसपा के महेश पाल को 6028 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10068 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।

11वें चरण में भाजपा प्रत्याशी उषा को बढ़त

बुलंदशहर में 11वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 34792 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 27272 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4762 वोट प्राप्त हुए हैं।

टूंडला विधानसभा सीट पर 18वें चरण में भाजपा प्रत्याशी आगे

टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 18वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 18वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 30933 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 23508 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 19356 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 7425 वोट से आगे चल रहे हैं।

बुलंदशहर उपचुनाव में दसवें चरण में भाजपा प्रत्याशी उषा को बढ़त

बुलंदशहर में दसवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 32157 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 24982 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4562 वोट प्राप्त हुए हैं।

नौगावां सादात सीट से सपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार

अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। आठवें राउंड में भी सपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। आठवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 17339 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 15382 वोट प्राप्त हुए हैं।  बसपा के फुरकान को 11447 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1062 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 1,957 मतों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे हैं।

बुलंदशहर उपचुनाव में नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे

बुलंदशहर में नौंवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 28936 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 22618 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4454 वोट प्राप्त हुए हैं।

मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की बढ़त बरकरार

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट को लेकर मतगणना जारी है। सातवें राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह काफी अंतर से आगे हो गए हैं। वह सपा के लकी यादव से 1940 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 21928 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को  13980, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 6449 और भाजपा के मनोज सिंह को 7948 वोट मिले हैं।

नौगावां सादात सीट से सपा प्रत्याशी को बढ़त

अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। छठवें राउंड में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। छठवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 12563 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 10807 वोट प्राप्त हुए हैं।  बसपा के फुरकान को 8096 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 739 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 1,756 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे हैं।

बुलंदशहर में सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार

बुलंदशहर में सातवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 22527 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 16698 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 3179 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 5829 वोट से आगे चल रही हैं।

घाटमपुर विधानसभा सीट आठवें राउंड में भाजपा आगे

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। आठवें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 12283 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 10632 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 5380 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 5425 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बीएसपी उम्मीदवार से 1781 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More