प्रभारी मंत्री की बैठक में डीएम पर भड़के विधायक, बीच में किया बैठक का बहिष्कार

0
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक के सवाल पर जिलाधिकारी ने विधायक की याददास्त कमजोर होना कहा तो विधायक राजेश शुक्ला भड़क उठे। विधायक राजेश शुक्ला ने जिलाधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई और बैठक बीच में ही छोड़कर चल दिये।
ऊधमसिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बैठक ली। बैठक में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, इस बैठक में रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान किच्छा विधायक के सवाल पूछने पर जिलाधिकारी ने जवाब में विधायक की याददाश्त कमजोर होने की बात कही, तो विधायक राजेश शुक्ला ने जिलाधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
मामले के अनुसार विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा तो जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने जवाब के बदले विधायक से यह कह दिया कि आपकी याददाश्त कमजोर है। इसके बाद तो विधायक का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा और उन्होंने जिलाधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और बैठक बीच में ही छोड़ दी।
प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें मनाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने और बैठक छोड़कर चले गए। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह जनता का पैसा है, डीएम इसके मालिक नहीं हैं, आपदा, खनन और जिला विकास प्राधिकरण से जमा हुए राजस्व को विधायकों के क्षेत्र में खर्च होना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब जिलाधिकारी कार्यालय के 500 मीटर की दूरी में जिला अस्पताल का यह हाल है तो पूरे जिले के अन्य अस्पतालों का क्या हाल होगा ? जिलाधिकारी साढे़ तीन साल में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक बार भी नहीं पहुंचे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल बैठक में नहीं, धरातल पर भी काम होना चाहिए।

 

ऐजाज हुसैन ब्यूरो उत्तराखंड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More