कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार होने की संभावना 22 जुलाई तक

0
सार
पूरे देश में 20 दिन में 2 गुना हो रहे हैं कोरोना मरीजों की संख्या                                                              2 जुलाई तक छह लाख मरीज संक्रमित होने का था अनुमान
विस्तार
देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर कुछ गणितीय आकलन सच भी हो रहे हैं। दो सप्ताह पहले किए गए ऐसे ही आकलन में बताया गया कि दो जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या छह लाख पार हो सकती है। जिसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। बीते 26 जून को राष्ट्रीय जजमेंट ने इस गणितीय आकलन के बारे में बताया था।
अब यही डाटा देख विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि आगामी 22 जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या 10 लाख पार हो जाएगी। इसकी बड़ी वजह संक्रमण का दोगुना होने की दर को बताया जा रहा है। 1 जून से लॉकडाउन हटने के बाद दोगुना होने की दर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
जून के तीसरे सप्ताह में यह दर 21 दिन से घटकर 19 दिन आ गई थी। अब करीब दो सप्ताह बाद वापस यह दर 20 दिन पर आ गई है। इसका मतलब है कि हर 20वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुना हो रही है। अगर इसमें बड़ा सुधार नहीं हुआ तो जुलाई का तीसरा सप्ताह 10 लाख से अधिक केस के रूप में देखने को मिल सकता है।
अभी कोरोना वायरस को देश में पांच महीने पूरे हो चुके हैं। पहली बार जून के महीने में करीब 3.60 लाख केस देखने को मिले थे। विशेषज्ञ शुरुआत से ही जुलाई में कोरोना पीक मिलने की आशंका जता रहे हैं। अब यह पीक इसी महीने के आखिर तक पांच लाख से अधिक केस के रूप में दिखाई दे सकता है।
आठ जुलाई तक सात लाख मरीजों का अनुमान
केरल के डाटा एक्सपर्ट जेम्स विल्सन ने बताया था कि 2 जुलाई तक मरीजों की संख्या छह लाख और आठ जुलाई तक सात लाख हो सकती है। जोधपुर आईआईटीजे के पूर्व प्रोफेसर रीजो एम जॉन का कहना है कि कोरोना को लेकर वे शुरुआत से ही गणितीय मॉडल्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि एक जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या छह लाख हो सकती है जोकि साबित हो चुका है।
कितने दिन में एक लाख नए मरीज
01,139 110 (19 मई)
207,615 15 (3 जून)
308,993 10 (13 जून)
410,461 08 (21 जून)
508,953 06 (27 जून)
604,641 05 (2 जुलाई)
R J दीपक वर्मा✍️

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More