मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की धज्जियां उड़ाते राजस्व विभाग के आला अधिकारी : देवरिया

0
जहा आज जनता के लिए उम्मीद का एक दिया मुख्यमंत्री हेल्फ़ लाइन नम्बर बना है जिसका गठन माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश कि जनता की बात (शिकायत) सीधा आला अधिकारियों को पहुंचाने के लिये बेहतरीन आसान पद्धिति को अपनाया है। मगर इसका गलत उपयोग कर रहे अधिकारी। बताते चले कि भाटपार रानी जगहथा ग्राम सभा से नाले की सफाई के लिये बार बार शिकायत की जा रही है।उसका फर्जी निस्तारण भी कर मामले को खत्म कर दिया जा रहा।
कुछ राजनीतिक दल के लोग का खेत खलिहान, पेड़ के चलते इस कार्य को रोका जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ने नाले की सीमांकन नापी के लिए उपजिलाधिकारी से मांग की उसकी मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है। प्रधान के दिये गए सूचना अनुसार राजस्व विभाग कांगो देवेन्द्र उपाध्याय व लेखपाल मौके पे नही पहुच रहे जिससे प्रधान का कार्य करने में देरी हो रही। नाले से सात गांव का जल निकासी होती है गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है अगली बारिश सायद किसानकी मेहनत से लगाये गए धान की फसल को बरबाद कर दे।
अनुराग मिश्रा देबरिया RJ

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More