राष्ट्रीय जजमेंट
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यूपी हरियाणा बोर्डर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब 889 एकड़ भूमि विवाद में फायरिंग हो गई। हरियाणा के लोगों पर यूपी के थाना टप्पल के गांव में घुसकर हाथों में असलहे लेकर लहराने और करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी, सीओ, एसडीएम इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। हरियाणा पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। दोनों प्रदेशों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मामला अलीगढ़ के जिले के टप्पल थाना इलाके के गांग चंडीगढ़ नगला का है, जहां शुक्रवार देर रात यूपी हरियाणा भूमि विवाद में अचानक हुई फायरिंग से गांव चंडीगढ़ नगला में रह रहे 40 परिवारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर थाना टप्पल प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव नगला चंडीगढ़ पहुंच गए। जबकि यहां पहले से हरियाणा का प्रशासन मौजूद था। पुलिस के अनुसार यह भूमि विवाद पूर्व से चला आ रहे है। मामला दो प्रदेशों से जुड़ी भूमि विवाद का होने के कारण एसपी देहात अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस व पीएससी बल के साथ किसानों के बीच पहुंच गए। जिसके के बाद दोनों ही प्रांतों का प्रशासन मामले को शांत कराकर लौट गया।
वहीं थाना टप्पल इलाके के नगला चंडीगढ़ के ग्रामीणों का आरोप है कि 889 भूमि केस कोर्ट में जीतने के बाद भी हमें अभी तक कब्जा नहीं मिल सका। किसानों ने बताया कि विवाद गुरुवार शाम से शुरू हुआ जब गांव के किसान डीजल लेकर आ रहा था, जिससे के साथ हरियाणा के लोगो ने मारपीट कर दी। विरोध किया तो आरोपी पक्ष भड़क गया और शुक्रवार देर रात गांव की सीमा पर आकर हमला बोल दिया और मारपीट व फायरिंग कर दी।
इस घटना को लेकर सीओ वरुण कुमार का कहना है कि दोनों ओर से फायरिंग का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्ष सीमा विवाद को लेकर आक्रोशित थे। जिन लोगों का भूमि विवाद है उन्हें बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वे न्यायालय जाएं।
Comments are closed.