इंटरनेशनल गौतस्कर अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

इंटरनेशनल गौतस्कर अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति पर मेरठ में बुलडोजर चलाया गया। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार सुबह अकबर बंजारा के अवैध निर्माण को ढहा दिया। अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने 19 अप्रैल 2022 को ढेर कर दिया था। मेरठ के बंजारा भाइयों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 100 फुट समर गार्डन में यहां करोड़ों रुपए की जमीन खरीदकर मार्केट बनाई थी।
एमडीए ने बिना नक्शा दुकाने बनाने पर मीट माफिया अकबर बंजारा को नोटिस भी दिया था, सुनवाई का मौका दिया गया लेकिन अकबर ने इस पर ध्यान नहीं दिया, इसके चलते शनिवार को अकबर की 13 दुकानें पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। मेरठ में शनिवार को 16 जगहों पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाने का अभियान चल रहा है इसमें अकबर बंजारा की संपत्ति भी शामिल है।
2 लाख का इनामी था बंजारा
मेरठ के फलावदा निवासी अकबर बंजारा जो 2 लाख का इनाम था। तीन सौ करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति कमाने का मामला सामने आया। जो आईएसआई वह दूसरे संगठनों से भी जुड़े रहे। यह यूपी, असम, पश्चिम बंगाल मेघालय दूसरे राज्यों से बांग्लादेश तक गोवंश व पशुओं की तस्करी करते थे।
विदेशों तक फैलाया गौतस्करी का नेटवर्क
अकबर का पिता पीरु बंजारा गांवों में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। पीरु का तीसरा बेटा अकबर सिर्फ सात सालों में अरबों की संपत्ति का मालिक बन गया था। इस दौरान अकबर ने गौतस्करी का नेटवर्क विदेशों तक फैला दिया। जांच में अकबर बंजारा की 300 करोड़ की संपत्ति सामने आई जिस पर एक्शन के लिए पुलिस लगातार तैयारी कर रही थी। वहीं अकबर के विदेशी खुफिया एंजेसियों से संपर्क की बात भी कही जा रही है। अकबर की मौत के बाद ही पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्लानिंग कर दी थी और उसकी कुडंली खंगाली जा रही थी। पुलिस अकबर के भाई शमीम की जानकारी भी जुटा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More