चौथे चरण की सभी विधानसभा सीटों पर छुट्टा गोवंश बने बीजेपी के लिए मुसीबत

सुल्तानपुर | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सभी पार्टियों ने चक्रव्यूह की रचना से निपटने के लिए जहां जाति धर्म का ब्रह्मास्त्र चलाने में कोई भी राजनीतिक दल पीछे नहीं है वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे अगले चरण की तरफ बढ़ रहा है नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 3 चरणों में विकास के मुद्दे से दूर है सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी स्वयं को डबल इंजन की सरकार बता कर विकास का डंका पिटती रही है वही हिंदू मुसलमान चर्बी गर्मी और बुलडोजर जैसे शब्दों के साथ विपक्षी दलों और आम जनमानस को डराने धमकाने की कोशिश करते देखे भाजपा के कई कद्दावर नेता यहां तक देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने शब्दों के चयन में अपने पद की मर्यादा भूले 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीत कर सरकार बनाने वाली बीजेपी विकास के मुद्दे से दूर है वह तो राम मंदिर हिंदू मुसलमान चर्बी गर्मी पर चुनाव लड़ रही है वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव चौथा चरण भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बन सकता है छुट्टा गोवंश भारतीय जनता पार्टी को छूटा गोवंश एवं सांड पर किसानों को जवाब देना होगा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण ही किसान रात दिन ठंडी गर्मी बरसात मे खेतों में बैठने के लिए मजबूर हैं यही नहीं छुट्टा गोवंश ने कई किसानों की जान तक ले ली है कई ऐसे किसान भी हैं जो अपनी खेतों का संरक्षण नहीं कर पाए उनकी जमीनें परती पड़ी है और वह किसान जिसके पास खेती के लिए जमीन तो है लेकिन फसल को बचाने के लिए उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपनी फसल की घेराबंदी कर सके क्योंकि फसल संरक्षण में लाखों का खर्च आता है|
किसान पहले ही कर्ज में डूबा हुआ है उसके लिए सरकार की कर्ज माफी योजना उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए धोखा है ऐसी स्थिति मे भारतीय जनता पार्टी को किसानों को यह समझाना बहुत मुश्किल होगा कि आखिर उसकी फसलों को संरक्षण कैसे किया जाए गोवंश एवं छुट्टा गोवंश संरक्षण के लिए जो गौशाला बनाई गई हैं वह भी उत्तर प्रदेश का चारा घोटाला है गौशालाओं में हो रहा चारा घोटाला है जिसमे सबसे बड़ी भूमिका ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारियों की है जिनके लिए गौशाला गौशाला नहीं कामधेनु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाखों और करोड़ों का गौवंस संरक्षण बजट ग्राम प्रधानों से लेकर खंड विकास अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और जहां गौशाला नहीं बनी है वहां किसान को अपनी फसल से मुट्ठी भर अनाज की उम्मीद नहीं एक तरफ जहां योगी सरकार फ्री राशन देने का डंका पीट रही है |
किसानों की आय को बढ़ाने किसानों की खुशहाली किसान सम्मान निधि का प्रोपेगेंडा पीटकर गोदी मीडिया ने ना केवल गरीब किसानों का मजाक बना रखा हैं 27 फरवरी को चौथे चरण मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में छुट्टा गोवंश सैकड़ों की संख्या में ना केवल किसान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि सड़क और हाईवे पर मौत का पर्याय बने हुए हैं सड़क और हाईवे पर होने वाले 80% दुर्घटनाओं मे छुट्टा गोवंश और सांड जिम्मेदार है गाय और गोवंश को हिंदू धर्म से जोड़कर जहां योगी सरकार ने हिंदू वोट बैंक को पूर्ण रुप से बीजेपी के पाले में करने की कोशिश की थी वही छुट्टा गाय और गोवंश चौथे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव मैं भाजपा के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं
सुल्तानपुर से मुकेश दुबे की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More