12 जनवरी से होगा 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आगाज

जबलपुर, राष्ट्रीय जजमेंट। सांसद राकेश सिंह ने आज बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की, इस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी की स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव यानि 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार के साथ ही 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जिसका समापन 23 जनवरी को अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मैराथन के साथ होगा।

12 दिवसीय खेल महोत्सव को चार तरह के आयोजन किये जायेगें जिसमें सामूहिक प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धात्मक खेल, प्रदर्शन खेल एवं पारम्परिक खेल आयोजित होगें जिसमें जबलपुर के युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ करने देश की कई राजनीतिक हस्तियां इसके उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
ये हस्तियां होगीं शामिल

12 जनवरी को सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मप्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला,क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी,क्रीडा भारती के राष्ट्रीय सहमंत्री प्रसन्न हरदास,बॉक्सिंग चैम्पियन पदम्श्री एमसी मैरीकॉम,कॉमनवेल्थ गेम्स कुश्ती में गोल्ड विजेता बबीता फोगाट,ओलम्पिक खिलाडी विवेक सागर,मलखंब में द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय,बॉक्सिंग ऑलम्पिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन शिरकत करेंगी।
इस तरह होगा आयोजन

12 जनवरी को सूर्य नमस्कार के साथ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। 13 जनवरी को परम्परागत खेलों का आयोजन होगा।14 जनवरी को पतंगबाजी और 18 जनवरी को साईकिलिंग का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में क्रिकेट, कबड्डी,खो खो और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

युवा नेता सतीष गुप्ता बने भाजपा युवा मोर्चा रजमिलान के मण्डल अध्यक्ष
सिंगरौली/- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ एवं मण्डल स्तर पर मजबूती बनाने के लिए कार्य तेजी से कर रही है।वहीं आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार  के अनुमोदन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र गोयल  ने रजमिलान मण्डल में युवा मोर्चा पदाधिकारियों की सूची पर मुहर लगा दी है।जिसमें युवा मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता सतीष को मंडल अध्यक्ष चुना गया।

12-day MP Sports Festival will start from January 12

वहीं  गुप्ता  ने पत्रकारो से चर्चा कर बताया कि पार्टी ने जो हमें दायित्व दिया है उस पर हम तन-मन से नि:स्वार्थ भाव व पार्टी की नितियों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने कर्तव्यों में पुरजोर खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगा।उन्होंने मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।इतना ही नहीं मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर मंडल के समस्त युवा कार्यकताओं के साथ-साथ सर्वसमाज के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More