देवता शेला ब्रह्मा पहुंचे उपायुक्त के द्वार, कहा – मंदिरों के बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं, इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद सरकार ने मंदिरों को बंद रखने का आदेश भले ही सुनाया है। लेकिन यह देवी-देवताओं को कतई पंसद नहीं है। देवताओं के मंदिर बंद रखने से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के देवता शेला ब्रह्मा सोमवार को उपायुक्त के द्वार पहुंचे। उपायुक्त के पास पहुंचकर उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी जाहिर की।

प्रशासन के द्वार देवता पहुंचने के बाद यहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। देवता ने गूर के माध्यम से सख्त लहजे में कहा कि कोरोना में देवी-देवताओं के मंदिर बंद नहीं होने चाहिए। अगर देवताओं के मंदिर बंद रहे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। कोरोना महामारी को भी हम सभी देवी-देवता दूर करेंगे।

इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही देवता शेला ब्रह्मा ने कहा कि वह दशहरा में आना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें जगह प्रदान की जाए। देवता के कारदार रण सिंह ने कहा कि मंदिरों के बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं। जिसके बाद देवता अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उपायुक्त के पास पहुंचे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More