महोबा: वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवम् लंबित विवेचनाओं का निस्तारण हेतु चलाए गए अभियान

0
पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के. सत्य नारायाणा के आदेशानुसार परिक्षेत्र के समस्त जनपदो बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में दिनांक 14-08-2020 से 20-08-2020 तक वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी साथ लंबित विवेचनाओं का निस्तारण हेतु चलाए गए अभियान में जनपद बांदा में कुल वांछित अभियुक्त सं0-27 में 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, व लंबित कुल विवेचना 568 में 100 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार जनपद हमीरपुर में कुल वांछित अभियुक्त सं0-22 में 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, व लंबित कुल विवेचना 623 में 145 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
जनपद महोबा में कुल अभियुक्त सं0-49 में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवम् लंबित कुल विवेचना 409 में 64 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
जनपद चित्रकूट में कुल अभियुक्त सं0- 17 जिसमें 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। और लंबित कुल विवेचना संख्या 383 में 43 विवेचनाओं का निस्तारण अभियान में किया गया।
इस प्रकार परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में कुल अभियुक्तों सं0- 115 में 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया साथ ही परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में लंबित कुल विवेचनाओं संख्या 1983 में 352 विवेचनाओं का निस्तारण पुलिस महानिरीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए गए 07 दिवसीय गिरफ्तारी/विवेचना निस्तारण अभियान में जनपदीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार/निस्तारण किया गया।
शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवम् विवेचना निस्तारण हेतु समय समय पर अभियान चलाकर गिरफ्तारी/निस्तारण कराया जाएगा।
राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More