कुए में गिरे बकरे को निकालने गये लोगों ने 17 वर्षीय किशोर को भी बचाया

0
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गांव ह​थियाना व कीरखेड़ा में अजीब मामला सामने आया है। यहां कुएं में एक बकरा गिर गया था। उसे बाहर निकालने में जुटे ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब कुएं से बकरे की बजाय एक लड़का निकला। लड़के ने फिर जो आपबीती सुनाई। वो सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, हुआ यूं कि गांव हथियाना और कीरखेडा के बीच रास्ते के पास शनिवार को एक चरवाहे का बकरा कुंए में गिर गया।

उसने ग्रामीणों को जानकारी दी ओर बकरा निकलवाने में मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो यह देखकर चकित रह गए कि एक लड़का पानी में पत्थर के सहारे टिका हुआ था। ग्रामीणों ने बकरे के साथ उसे भी बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार लड़का देवीलाल कुम्हार मध्य प्रदेश के नयागांव का रहने वाला है। उसने बताया कि गुरुवार को उसका जीजा उसे बाइक पर सांवलियाजी और शनि महाराज मंदिर लेकर आया था। यहां मार्ग पर बाइक बंद होने पर उसके जीजा ने पेड़ से डाली तोड़ कर लाने एंव टंकी में पेट्रोल चेक करने को कहा ।

जब वह डाली तोड़ रहा था वहां झाड़ियों से घिरा कुंआ था। तभी उसके जीजा ने उसे कुएं में धकेल दिया और वहां से चला गया। लड़के ने बताया कि उसके बाद से वह लगातार मदद के लिए आवाजें लगाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना।

वह कुएं में पत्थर के सहारे टिका रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजन उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने अपने ही क्षेत्र के थाने में इसका मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More