कोरोना अपडेट- 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार से ज्यादा केस दर्ज, देश में मरीजों की कुल संख्या लगभग 13 लाख

0

   –   सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895 लोग कोरोना       पॉजिटिव पाए गए, आंध्र प्रदेश में 7,998 संक्रमित मिले

–       देश में बुधवार को 1130 मरीजों ने दम तोड़ा, अब तक 30 हजार 645 लोगों की मौत हुई

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 88 हजार 130 हो चुकी है। गुरुवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472 और कर्नाटक में 5,030 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इस बीच, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 16 हजार 205 लोग रिकवर हो चुके हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 33 हजार 326 लोग ठीक हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को 874 लोग ठीक हुए थे। अभी 4 लाख 40 हजार 863 लोगों का इलाज चल रहा है।

मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के पार हुआ
इस बीच, बुरी खबर है कि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 30 हजार के पार हो गया। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार 645 लोगों ने जान गंवा दी। स्पेन को पीछे छोड़कर अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More