देह व्यापार गैंग की सरगना महिला ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर कई राज उगले हैं। पुलिस ने उससे एक-एक करके 50 सवाल किए। मगर, उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही कहा कि बहुत सारे बड़े लोगों से संबंध हैं। किस किसका नाम लूं। 10 साल से इस धंधे में हूं। सरगना के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई युवतियां संपर्क में हैं। पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिला को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसका एक साथी राहुल मिश्रा भी पकड़ा गया था।
केस की जांच में लगे सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बुधवार को महिला को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया था। महिला ने बताया कि बहुत सारे लोगों से संबंध हैं। अगर, नाम लेगी तो लिस्ट लंबी हो जाएगी। ऐसे में किस-किसका नाम लूं। पुलिस ने उससे पूछने के लिए 50 सवाल तैयार किए थे। पुलिस ने एक-एक करके पूछे तो वो भी कई चर्चित लोगों से संबंध होने के बारे में बताने लगी।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सरगना महिला का संपर्क होटलों के साथ ही कई फार्म हाउसों के संचालकों से भी था। इन फार्म हाउसों में ऑन डिमांड पार्टी में कॉल गर्ल युवतियों को बुलाया जाता था। इसके लिए पहले से रकम तय कर ली जाती थी। एक रात रुकने के बाद कॉल गर्ल को होटलों में भेज दिया जाता था। फार्म हाउसों के संचालक पहले से बुकिंग करते थे।
दिल्ली, मुंबई, लुधियाना के साथ विदेशी युवतियां संपर्क में-
देह व्यापार की सरगना महिला के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई सारी युवतियां संपर्क में है। इन्हें उसने देह व्यापार में शामिल कर रखा है। इसके अलावा उज्बेकिस्तान और रूस की युवतियां भी हैं। वह टूरिस्ट वीजा पर यहां आती हैं। इनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है।छह होटल संचालक और दस एजेंट के नाम लिए आरोपी ने छह होटल संचालकों के नाम लिए हैं। इसके साथ दिल्ली और आगरा के 10 से अधिक एजेंट के नाम बताए हैं। इनके बारे में पुलिस पड़ताल करने में लगी है। यह एजेंट इस समय कहां पर हैं? यह पता किया जा रहा है।
सोनू पंजाबन से जुड़े हो सकते हैं तार –
दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती थी। उसे 12 साल की बच्ची के अपहरण, देह व्यापार और मानव तस्करी के मामले में सजा सुनाई गई है। आगरा की सरगना से उससे तार जुड़े हो सकते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के गैंग में दिल्ली, मुंबई और लुधियाना की युवतियां हैं। उसने कई एजेंट के नाम बताए हैं। कई होटल और फार्म हाउसों के संचालकों से भी संबंध की जानकारी मिली है। अभी आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।