रोजाना आठ हजार भोजन के पैकेट पहुंचा रही प्रसादम सेवा

0
लखनऊ। विजयश्री फाउंडेशन और सेवापथ ट्रस्ट ने लखनऊ में अपनी प्रासादम सेवा का विस्तार कर दिया है। यह संस्था  के चलते लॉकडाउन में प्रभावित ऐसे लोगों के बीच रोजाना आठ हजार भोजन पैकेट का वितरण कर रही है। प्रसादम सेवा के संचालक विशाल सिंह ने बताया कि  वायरस (कोविड-19) के चलते लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों सहित अन्य गरीब परिवारों के सामने खाने का संकट न आए इसलिए प्रासादम सेवा ने यह दायित्व अपने कंधों पर लिया है।
प्रसादम सेवा ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को फोन पर आने वाली जरूरत के मुताबिक़ भोजन के पैकेट भिजवाए जा रहे हैं। विजयश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रासादम सेवा के संचालक फ़ूडमैन विशाल सिंह ने बताया कि भोजन के पैकेट की पैकिंग संस्था के सेवादारों के जरिये कराई जा रही है। इसके लिए राजधानी के ठाकुरगंज, त्रिवेणीनगर और आशियाना में सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है। चौथी कल्याणपुर तथा पांचवीं रसोई अलीगंज में सोमवार को शुरू की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान मेडिकल कॉलेज स्थित सेंट्रलाइज किचन के जरिये भोजन को बड़े पैमाने पर तैयार कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय की ओर से सामुदायिक किचेन के लिए राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का संस्था को सहयोग मिल रहा है। राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश संजय अग्रवाल की ओर से राजधानी लखनऊ में भोजन के पैकेट वितरण का दायित्व प्रासादम सेवा को सौंपा जाना हमारी प्रतिबद्धता पर मुहर लगना है। जरूरतमंदों तक प्रासादम सेवा का अवसर देने के लिए विजयश्री फाउंडेशन और सेवापथ ट्रस्ट पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करता है।

कॉल कर सूचित करें घन्टे में पहुंचेगा भोजन

प्रासादम सेवा के मुख्य सेवादार फ़ूडमैन विशाल सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ की सीमा में किसी भी क्षेत्र में हेल्पलाइन नम्बर 9935888887 फोन करने पर भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति फोन कर जरूरतमंदों की संख्या और स्थान नोट करवा सकता है। फोन करने के आधे घंटे के अंदर जरूरमंदों तक संस्था के सेवादार भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रासादम सेवा में बड़ी संख्या में सेवादार साथी तन, मन और धन से सेवा कर बड़ी मुश्किल से भोजन उपलब्ध करवाते हैं, इसलिए कृपया ऑर्डर देते समय जरूरतमंदों की उपयुक्त संख्या अवश्य बताएं ताकि भोजन बर्बाद न हो। प्रासादम सेवा के जरिये रविवार को करीब आठ हजार से अधिक भोजन के पैकेट का वितरण किया गया है। बेहद मांग पर देर शाम तक भी भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है।

तीमारदारों को भोजन देने से बनाई पहचान

विशाल सिंह ने राजधानी लखनऊ में एक अनोखी पहचान बनाई है। पूर्व में ही उनके जरिये यह सेवा लखनऊ के प्रमुख अस्पतालों में तीमारदारों के लिए संचालित की जा रही है। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर केजीएमयू, डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बलरामपुर अस्पताल और विवेकानंद पॉलिक्लिनिक में तीमारदारों को पिछले कई सालों से मुफ्त भोजन, चाय, व्हील चेयर और स्ट्रेचर आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इन अस्पतालों में प्रतिदिन करीब 1200 से 1500 तीमारदार भोजन करते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More