लगातार वारदातों से मेरठ का माहौल हुआ खराब, प्रशासन को खुली चुनौती

0
मेरठ में शनिवार को जंगलराज ने अलर्ट के दावों की पोल खोल दी।
स्कूल संचालक की डकैती के दौरान हत्या कर दी गई तो दिनदहाड़े पीएनबी में धावा बोलकर लूटपाट की गई।
खरखौदा में हाईवे पर बच्चे को घायल कर महिलाओं से सोने के कुंडल व चेन लूट ली।
बदमाशों ने ताबड़तोड़ वारदात कर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी है।

Meruth>

टीपी नगर थाना क्षेत्र की पॉश गगन विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे बदमाश कमलेश पब्लिक स्कूल के संचालक अजय मलिक उर्फ बिट्टू (62) के घर में घुस गए।
डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने अजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
अजय के पिता सेंसरपाल को भी घायल कर दिया।

Meruth

बदमाश जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।दूसरी घटना में बदमाशों ने शनिवार दोपहर करीब 12:57 बजे दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शाखा पर धाखा बोला।
अलार्म बजने पर बैंक का कैश लूटने में नाकाम रहे बदमाश सिक्योरिटी गार्ड रोहित से दुनाली बंदूक
और इंश्योरेंस कंपनी का काम देखने वाले आशीष गोयल से बैग लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश अपनी दोनों बाइक व लुटा हुआ बैग नूरनगर अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए।

Meruth

तीसरी घटना खरखौदा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे हुई।
परतापुर निवासी मीनाक्षी अपने बच्चे व सहेली प्रियंका के साथ स्कूटी से हापुड़ जा रही थीं।
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित लालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली।
बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर दोनों महिलाओं से सोने के कुंडल व चेन लूट ली।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बच्चे को फेंक दिया।
बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Meruth

 

जल्द पकड़ेंगे बदमाश
स्कूल संचालक की हत्या के मामले में लूटपाट नहीं हुई।
पुलिस दूसरे बिंदु पर जांच कर रही है।
बैंक में गार्ड से बंदूक छीनी है।
बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
खरखौदा में दो महिलाओं से लूट की जानकारी नहीं है। – अजय साहनी, एसएसपी 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More