ट्रांस सिटी गंगा में हुए संघर्ष पर ट्वीट कर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, कही ये बड़ी बात

0
यूपी के उन्नाव में शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद रविवार को
आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के निर्माणाधीन पावर हाउस के पास रखे पाइपों में आग लगा दी थी।
जिसके बाद एक बार फिर से किसानों और पुलिस के बीच मामला भड़क गया।

Trans city ganga

अब इस मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ‘अमर उजाला’ की खबर को ट्वीट किया है।
अखिलेश यादव ने कहा ‘उत्तर प्रदेश में किसानों को ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट की ज़मीन के उचित मुआवज़े की जगह भाजपा की लाठी मिल रही है,
गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा, खड़ी फसल आवारा पशु खा रहे हैं,
देश में अन्नदाताओं की आत्महत्याएं बढ़ती जा रही हैं…
क्या भाजपा के राज में विकास की यही परिभाषा है
बताते चलें कि शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच छह घंटे तक भीषण संघर्ष चला था।
ट्रांसगंगा सिटी के लिए यूपीसीडा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा के कब्जे का विरोध कर रहे
किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था।

Also read : यूपी : अखाड़े में महंत आशीष गिरी निरंजनी ने की आत्महत्या, हड़कंप मचा

किसानों की ओर से किए गए पथराव पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
किसानों ने अधिकारियों और पुलिस की ओर अपने सैकड़ों मवेशी भी छोड़ गए।
500 से अधिक किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार
और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।
पथराव में एएसपी, सीओ सिटी और एक दरोगा सहित सात पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं।
लाठीचार्ज और भगदड़ में 12 से अधिक किसान भी घायल हुए हैं।
दो किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह से शुरू हुए बवाल को प्रशासन शाम करीब पांच बजे तक काबू कर पाया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More