चाचा का हाल जानने सैफई पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
लिफ्ट से गिरकर घायल हुए चाचा का हाल जानने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई चिकित्सा विवि पहुंचे।
उन्होंने डॉक्टरों से चाचा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव (73) सोमवार को घर में लिफ्ट से गिरकर घायल हो गए थे।
उनका चिकित्सा विवि सैफई में इलाज चल रहा है।
चाचा का हाल जानने अखिलेश यादव शाम करीब चार बजे कन्नौज से चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई पहुंचे। वे सीधे ट्रामा सेंटर में बने स्पेशल वार्ड में भर्ती चाचा के पास पहुंचे।
अखिलेश यादव के आने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदेश कुमार अन्य डॉक्टरों के साथ स्पेशल वार्ड पहुंचे।
also read : अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को मृतक के परिजनों से अभद्रता पर हटाया गया,