आरबीआई के रेपो रेट कम करने से बैंक उपभोक्ताओं को लाभ: प्रकाश जावड़ेकर

0
लखनऊ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को लखनऊ के दौरा पर हैं। इस दौरान वे एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं व मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रकाश जावड़ेकर हजरतंगज मोती महल स्थित स्टेट बैंक शाखा में आयोजित बैंक ग्राहक सेवा मेले में भी हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर बताया कि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की ब्याजदर घटाई है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ने निर्देश दिया है कि जैसे ही आरबीआई अपने रेट काम करेगी सभी बैंक उपभोक्ताओं को फायदा दें। ऐसे में इसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बड़ी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार 24 घंटे काम करने वाली सरकार है। आज निवेश सबसे प्रमुख है, 2014 तक भारत मे कोई आने को तैयार नहीं था। टैक्स ज्यादा होने के कारण कोई नहीं आता था पर मोदी सरकार ने उसको कम किया है। आज चीन में मंदी का दौर है, आज वहां से कंपनी निकलना चाहती हैं। करों की दर कम होने से अब यहां का व्यापार बढे़गा।
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह जंगल नहीं है। उन्‍होंने देश की राजधानी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दिल्ली मेट्रो का काम शुरू हुआ था, तब 20-25 पेड़ काटे गए। इसका विरोध हुआ, लेकिन बाद में एक पेड़ के बदले पांच पेड़ लगाए गए और आज वहां का नजारा अलग है।
अभी तक दिल्ली मेट्रो के 271 स्टेशन बने हैं और इस दौरान पेड़ कटे भी और काफी लगे भी। अगर आज की स्थिति का जायजा लिया जाए, तो दिल्‍ली में पेड़ों की संख्या बढ़ी है। इसे कहते हैं विकास और प्रकृति का संरक्षण, जिसमें विकास के साथ-साथ प्राकृति का भी विकास होता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More