अब योगी सरकार प्रदेश के हर बुजुर्ग को देगी हर महीने 500 रु पेंशन

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों को पेंशन बढ़ोत्तरी की सौगात दी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वृद्धावस्था पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इससे करीब 41 लाख बुजुर्गों को फायदा होगा। यह प्रस्ताव एक जनवरी से लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों की पेंशन 500 रुपए प्रतिमाह करने का ऐलान किया था।

इस पर समाज कल्याण विभाग FFR रुपए पेंशन देने का प्रस्ताव तैयार किया था।

पहले 79 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ही 500 रुपए पेंशन दी जा रही थी,

लेकिन अब 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रदेश में लघु माइक्रो ग्रेवी की स्थापना के लिए नियमावली 1961 में छठवां संशोधन किया गया है। ताजी बीयर के तहत यह संशोधन किया गया है।

जिसमें होटल में माइक्रो ग्रेवी लगाया गया है, जिसमें बीयर का उत्पादन होता है। देश के 7 राज्यों में ऐसी स्थापना हुई है।

पहले इसमें लाइसेंस फीस 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर ढाई लाख की गई है। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 2 लाख रुपए लगेंगे। प्रतिदिन 600 लीटर और 2.1 लाख लीटर प्रतिवर्ष से अधिक उत्पादन नहीं होगा।

रायबरेली में एम्स का निर्माण चल रहा है। 2020 में निर्माण को पूरा करना है। वहां जर्जर घर पड़े हैं, उन्हें ध्वस्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। 76 आवास को ध्वस्त किया जाएगा।

पीजीआई के डॉक्टर्स की उम्र सीमा अब 2 साल बढ़ाई गई है। अब भर्ती के लिए 35 से 37 साल कर दी गई है।

बेसिक शिक्षा में सहायक शिक्षा भर्ती के लिए बीटीसी के साथ अब शिक्षकों को बीएड करना होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More