एटा: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका

0
एटा। नयागांव थाना इलाके के लाडमपुर कटारा गांव में मंगलवार की सुबह प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला है।
लड़के के परिजनों ने दोनों की हत्या का आरोप लड़की के घर वालों पर लगाया है। परिजनों ने कहा कि

एटा

हत्या का मामला खुदकुशी में तब्दील करने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। लड़की के घर वाले फरार हैं।
एएसपी संजय कुमार ने कहा किजांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश चल रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती औरसकीट थाना इलाके के कायमपुर नंदपुर बेलमाई गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यप्रकाश के बीच प्रेम संबंध थे।
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते दोनों 15 दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे।
युवक के परिजनों का आरोप है कि शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया गया। सोमवार देर रात दोनों की हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह लाडमपुर कटारा गांव के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एएसपी संजय कुमार ने बताया किपुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंदे से शव उतरवाया।
मृतक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। दोनों मृतकों के पैर जमीन से लगे हुए थे।
शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, लड़की के परिजन फरार हैं।
लड़के के घर वालों ने तहरीर दी है। जांच चल रही है। लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही होगी।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More