गठबंधन के भविष्य पर सोच समझकर लूंगा निर्णय, उपचुनाव में 11 सीटों पर सपा अकेले लड़ेगी चुनाव: अखिलेश

0
गाजीपुर। दस दिन पहले गाजीपुर जिले में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिवार से मुलाकात की है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि, यदि अब रास्ते अलग-अलग हैं तो इसका स्वागत है।
उप चुनाव में 11 सीटों पर सपा अकेले लड़ेगी और 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि, गठबंधन के भविष्य पर मैं सोच समझकर निर्णय लूंगा। उप चुनाव में सपा 11 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राय मशविरा करेंगे। यदि रास्ते अलग हुए हैं तो स्वागत है।गठबंधन को लेकर यही कहूंगा कि अगर गठबंधन टूटा है तो
उस पर बहुत सोच-समझकर बोलेंगे। हम कुछ कहें, कोई कुछ कहे, आप आंकलन करें। उपचुनाव की तैयारी एसपी भी करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की हत्या हुई,
लेकिन इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सरकार की जिम्मेदारी है कि,
घटना का खुलासा हो और हत्यारों को जेल भेजा जाए। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि,
सरकार दावा करती है कि, कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता मारा जाए तो मंत्री कंधा देने पहुंच जाते हैं।
सारे आरोपियों को पकड़ लिया जाता है। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अखिलेश ने कहा कि, विजय यादव जनता की सेवा जिला पंचायत सदस्य बना था। जौनपुर में भी सपा कार्यकर्ता की हत्या की गई।
लोकसभा चुनाव के बाद सबसे ज्यादा पॉलिटिकल हत्याएं सपा कार्यकर्ताओं की हुई है। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है।
विजय यादव के परिवार ने तहरीर दी है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष छानबीन करें। यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे।
24 मई को गाजीपुर के करण्डा थाना के गोसन्देपुर सलारपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पप्पू यादव की हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पप्पू को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना को लेकर चुनावी रंजिश कारण बताया जा रहा है। इस हत्याकांड के विरोध में गाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि, हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More