कानपुर: 13 साल की बेटी पर डाली बुरी नजर, प्रेमिका ने प्रेमी को शराब पिलाकर घोंटा गला, कंकाल बरामद
राष्ट्रीय जजमेंट
कानपुर: यूपी की कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक खौफनाक घटना का खुलासा किया है। एक शादीशुदा महिला का गांव के एक अविवाहित युवक से प्रेम संबंध थे। महिला का प्रेमी उसकी 13 साल की बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर इकलौते बेटे की हत्या की धमकी देने लगा था। इससे परेशान होकर प्रेमिका ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पहले प्रेमी को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या दी। महिला ने उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला और भतीजे की निशानदेही पर 42 दिन बाद युवक का कंकाल बरामद किया है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बंशीपुरवा गांव निवासी गोरेलाल (35) अविवाहित था। उसके गांव की ही एक विवाहित महिला से संबंध थे। गोरेलाल बीते 31 अक्टूबर की रात से लापता था। उसके परिजनों ने दो नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मोबाइल से उसकी लोकेशन पता कर रही थी। पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बीते चार साल से गोरेलाल से प्रेम संबंध थे।
बेटी पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव
इस बीच गोरेलाल उसकी 13 साल की बड़ी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। वह बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। ऐसा नहीं करने पर इकलौते बेटे की हत्या की धमकी देने लगा। इस बात से परेशान होकर गोरेलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। महिला ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर की शादी कराने के बहाने 16 किलोमीटर दूर शिवराजपुर के शाहनिवाद गांव स्थित अपने मायके ले गई। वहां पहले शराब पिलाई। फिर भतीजे के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। रात में ही शव घसीट कर जंगल में फेंक दिया था। उसके कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
हत्यारे तक पहुंची पुलिस
गोरेलाल के घर वाले पुलिस से हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन उसके हाथ कोई साक्ष्य नहीं लग रहा था। बीते 49 दिनों से गोरेलाल के मोबाइल फोन का भी सुराग नहीं लग रहा था। इस बीच दो दिन पहले उसके मोबाइल फोन में नया सिम डाला गया था। पुलिस की सर्विलांस टीम ने आईएमआई नंबर के आधार पर मोबाइल फोन की लोकेशन गंगा कटरी के दुर्गापुर गांव में मिल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर से फोन बरामद कर लिया। लेकिन युवक घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Comments are closed.