इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश; 300 करोड़ की ठगी कर चुका मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को बनाता था शिकार?

राष्ट्रीय जजमेंट

आगरा: आगरा पुलिस कमिश्नरेट और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश किया है. साइबर थाना पुलिस ने आईपीओ और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ डिक्की को गिरफ्तार किया है.आगरा के जोसेफ से ठगे थे 1.96 करोड़ः एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि फरवरी 2024 में साइबर क्राइम थाना में जॉर्ज जोसफ की 1.96 करोड़ की रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. साइबर थाना पुलिस ने 19 माह तक छानबीन की. जिसमें खुलासा हुआ कि प्रीति बिहार नई दिल्ली निवासी धर्मेन्द्र उर्फ डिक्की साइबर ठगी गैंग का मास्टरमाइंड हैं. डिक्की का का नेटवर्क भारत के अलावा दुबई, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड तक फैला है. साइबर ठग गिरोह ठगी की हवाला और क्रिप्टोकरेंसी चैनलों के जरिये बाहर भेजता था. जिससे पुलिस और अन्य एजेंसियां उसे ट्रैक नहीं कर सकें.हाई रिटर्न का लालच देकर लोगों को फंसाता थाः एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि डिक्की टेभोले-भाले लोगों को टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से IPO स्टॉक इन्वेस्टमेंट पर हाई रिटर्न का लालच देकर जाल में फंसाता था. जिसके लिए फर्जी लिंक और पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करता था. इसके बाद विदेश दुबई, कंबोडिया, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर पेमेंट गेटवे व USDT के माध्यम से सुनियोजित तरीके से मोटी रकम ऐंठता था. आरोपी ने पूछताछ में गैंग बनाकर करीब 300 करोड़ रुपये ठगने की बात कबूली है. फरीदाबाद और दिल्ली से दो बार साइबर ठगी में जेल जा चुका है.आरोपी के खिलाफ 46 शिकायतें मिलींः एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि साइबर क्रिमिनल गैंग ने आगरा के शिकायतकर्ता से ही 1.96 करोड़ की ठगी की थी. जिसमें से अब तक कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 1.78 करोड़ रुपये रिकवर किए हैं. ये पैसे आरोपी और साइबर क्रिमिनल ठग गैंग के अलग अलग बैंक खातों में जमा था. आगरा पुलिस ने इतनी अधिक बरामदगी अभी तक नहीं थी. आरोपी धर्मेंद्र के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं. आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. छानबीन और पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है. इसके खिलाफ हरियाणा व दिल्ली में भी चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसके साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल NCCRP पर ही उसके खिलाफ 46 शिकायतें दर्ज मिली हैं. जिनकी साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है.दुबई में बैठे गैंग के दो साथीः एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ डिक्की से पूछताछ की जा रही है. उससे साइबर क्राइम गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जो जानकारी आरोपी ने दी हैं, उसकी तस्दीक की जा रही है. दो साथी अतिरेश और भूपेश दिल्ली में बैठे हैं. वहां से गैंग का काम देखते हैं. एडीसीपी ने जनता से अपील की कि किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट ऑफर या लिंक पर भरोसा ना करें. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं. जिससे साइबर ठगी से बच सकते हैं.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More