राष्ट्रीय जजमेंट
बेंगलुरु में लिव इन पार्टनर की हत्या।(फोटो- टाइम्स न्यूज नेटवर्क)
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने महिला को बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 साल की वनाजाक्षी बेंगलुरु में रहती थी। सोमवार को उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि विठ्ठल नाम के कैब ड्राइवर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। विठ्ठल और वनाजाक्षी लिव-इन पार्टनर थे। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
वनाजाक्षी को एक अच्छी जिंदगी की तलाश थी। इसी के चलते वो विठ्ठल के संपर्क में आई। लेकिन उसे नहीं पता था कि यह उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होने वाली है। कैब चलाने वाले विठ्ठल को शराब पीने की लत थी। बार-बार कहने के बावजूद वह शराब छोड़ने को तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच में झगड़ा होता रहता। एक दिन वनाजाक्षी की हिम्मत जवाब दे गई और उसने विठ्ठल को छोड़ने का फैसला कर लिया।
सनकी आशिक की खौफनाक हरकत
यह बात विठ्ठल को बर्दाश्त नहीं हुई कि वनाजाक्षी ने उसे छोड़ने का फैसला ले लिया है। बीते सोमवार को वनाजाक्षी अपने एक दूर के रिश्तेदार के साथ एक कार में बैठकर मंदिर जा रही थी। गुस्से से भरे विठ्ठल ने अपनी कैब से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके दिमाग में एक खौफनाक साजिश जन्म ले चुकी है। ट्रैफिक सिग्नल पर जैसे ही कार रुकी, उसने उस कार के भीतर बैठी वनाजाक्षी पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। यह खौफनाक मंजर देखकर चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। बुरी तरह से झुलस चुकी वनाजाक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड
हाल ही में ग्रेेटर नोएडा में निक्की नाम की महिला की जलने से मौत हो गई है। परिजनों के आरोप हैं कि उसके पति और सास ने मिलकर दहेज के लिए जलाया है। पुलिस ने इस मामले में पति, सास-ससुर समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।
Comments are closed.