जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़। कॉलोनी बनाने के बाद मकान नहीं बिकने से परेशान जांजगीर का कॉलोनाइजर तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गया। तीन साथियों के साथ पहुंचे तांत्रिक ने 3 घंटे पूजा कराई और वहां रखे 5 लाख रुपए चोरी कर लिए। कमरे में ताला लगाकर 5 दिन बाद खोलने के लिए कहा।
कॉलोनाइजर को शक होने पर उसने कमरा खोल दिया। रुपए गायब देख पुलिस को सूचना दी। पुिलस ने रात में ही घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
-
दीप्ति विहार कॉलोनी निवासी धनीराम बंजारे पत्नी के नाम से कॉलोनी बनाता है। पुलिस के अनुसार वह कॉलोनी तो बना रहा था पर उसके मकान पिछले डेढ़-दो साल से बिक नहीं रहे थी। इससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान था। उसने अपनी स्थिति दोस्तों को बताई।
-
दोस्त ने कॉलाेनी को किसी ने तंत्र-मंत्र करके बांध दिया है, इससे व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। खरसिया थाना क्षेत्र के सेंदरीपाली निवासी मंगलू पटेल से संपर्क पर तंत्र-मंत्र को तोड़वाने के लिए सुझाव दिया था। अपने दोस्त की सुझाव पर धनीराम ने करीब दो माह पहले मंगलू पटेल से संपर्क कर पूजा पाठ करने कहा था।
-
खरसिया थाने में भी मंगलू के खिलाफ 420 के दो मामले
एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मुख्य आरोपी मंगलू पटेल पूजा पाठ के नाम पर लोगों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी करता रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलू के खिलाफ खरसिया थाना में भी वर्ष 2014 में 420 के दो प्रकरण दर्ज हुए थे। इन दोनों मामलों में वह जेल जा चुका है।
-
शातिर ठग घर नहीं गए रास्ते में ही पकड़े गए
शातिर कथित तांत्रिक पांच लाख रुपए लेकर भागने के बाद अपने घर जाने के बजाय अपने भांजा के गांव सर्जुनी पहुंच गए। चारों ने पैसे को आपस में बांट भी लिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर और सक्ती एसडीओपी अमित पटेल व टीआई विनोद मंडावी के नेतृत्व में टीम बनाकर मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। मोबाइल का लोकेशन सक्ती क्षेत्र में मिलने पर रात में ही आरोपियों को पकड़ लिया गया।
-
धंधे में हो रहा था नुकसान इसलिए पूजा के लिए बुलाया
मैं धनीराम बंजारे शासकीय मिडिल स्कूल अकलतरी में उच्च वर्ग शिक्षक हूं। मेरी पत्नी का नाम कॉलोनाइजर है। पिछले दो साल से धंधे में नुकसान हो रहा था। दोस्त कुटराबोड़ के लालजी जांगड़े व छहुरा से इसकी चर्चा की। छहुरा ने बताया कि किसी ने कॉलोनी को बांध दिया है, जिसके कारण नुकसान हो रहा है।
-
उसने ही मंगलू पटेल की जानकारी दी थी। दो माह पहले मंगलू से मिला था। उसने अमरकंटक के गुरु से समय लेकर आने कहा था। सप्ताह भर पहले उसने फोन कर 15 फरवरी को पूजा करने को कहा था। चार लोग आए। घर की जानकारी ली और बेडरूम में ही पूजा करने कहा।
-
पूजा के बाद अलग से कमरा में पूजा करने कहा। बाद में कमरा में ताला लगाकर बाहर निकले और 5 दिन बाद खोलने कहा था। विदा करने के बाद शक हुआ तो कमरा खोला तो पांच लाख रुपए गायब थे। पुलिस विभाग में दोस्त को जानकारी दी। डायल 112 में सूचना दी फिर रात 9 बजे रिपोर्ट लिखाई -जैसा पीड़ित धनीराम बंजारे ने बताया।