शिवाजी महाराज को क्यों कहा जाता है फादर आफ नेवी

राष्ट्रीय जजमेंट

ये एक साल पहले की बात है जब भारतीय नौसेना को अपने पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत के साथ ही नया निशान मिला। नौसेना का निशान दरअसल, नेवी का वह झंडा है जो नेवी के सभी युद्धपोतों में, ग्राउंड स्टेशन और नेवल के साथ ही एयरबेस पर लगाया जाता है। प्रधानमंत्री निशान नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर 2022 को नौसेना के नए निशान का अनावरण किया। भारतीय नौसेना को नया एन्साइन (निशान) दिया गया जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया। शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है। शक्तिशाली चोलों के बाद शिवाजी का नौसैनिक बेड़ा बहुत ही पावरफुल माना जाता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि छत्रपति शिवाजी को राष्ट्रीय नौसेना का निर्माता क्यों कहा जाता हैं? वो भारतीय नौसेना के जनक कैसे हैं, जबकि हम जानते हैं कि चोलों के पास बड़ी नौसेना थी? 27 साल की उम्र में ही कर दी थी शुरू नौसेना गतिविधियां शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के पास स्थित शिवनेरी के दुर्ग में हुआ था। जब उनका जन्म हुआ तो मुगल साम्राज्य अपने शिखर पर था। औरंगजेब के शासनकाल में मुगलों ने अपने साम्राज्य का अच्छा खासा विस्तार किया। दक्कन में चार बड़ी रियासतें थी। पहली बीजापुर की आदिलशाही की सल्तनत, दूसरा अहमदनगर की निजामशाही, तीसरी कोलकोंडा की कुतुबशाही और चौथी माराठा साम्राज्य। शिवाजी महाराज ने अपने राजनीतिक और सैन्य कैरियर की शुरुआत बहुत ही छोटी आयु में ही कर दी थी। 27-28 साल की उम्र में ही शिवाजी ने अपनी नौसेना गतिविधि शुरू कर दी। अफजल खान बीजापुर की आदिल शाही हुकूमत का सबसे लड़ाका था। अफजल खान युद्ध से पहले छल से शिवाजी महाराज की हत्या करना चाहता था। उसने शिवाजी महाराज को प्रतापगढ़ के पास मिलने का संदेश भेजा। शिवाजी महाराज और अफजल खान की मुलाकात प्रतापगढ़ के पास शामियाने में हुई थी। अफजल खान जैसे ही शिवाजी महाराज से गले मिला उसने हाथ में बंधा चाकू शिवाजी की पीठ में घोपने की कोशिश की। शिवाजी ने सतर्कता बरती और अफजल खान का पेट बाघनख (बाघ के नाखून से बना हथियार) से चीर दिया। मुगल भी इसके बाद शिवाजी को एक बड़े खतरे के रूप में देखने लगे। औरंगजेब को शुरू से ही शिवाजी अपनी सल्तनत के लिए खतरा लगते थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More