Ashok Gehlot बोले- राजस्थान में कांग्रेस की लहर

राष्ट्रीय जजमेंट

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। 200 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में फिर से उनकी सरकार आ रही है। वहीं, भाजपा का अलग दावा है। भाजपा के मुताबिक कांग्रेस जा रही और भगवा पार्टी आ रही है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है ये मैं महसूस कर रहा हूं।… मैं अपील यही करना चाहता हूं कि सभी मतदान ज्यादा करें। मुझे यकीन है इस बार हमारी सरकार फिर से वापस आएगी। इसी पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2013 में जब भाजपा को 163 सीट मिली थी और कांग्रेस 21 पर सिमट गई थी, तब भी उन्हें(अशोक गहलोत) करंट का स्पंदन महसूस हुआ था। तब वे यह भांप नहीं पाए थे कि वे जो स्पंदन महसूस कर रहे थे, वह उनकी सरकार को हटाने की सुनामी थी। अभी भी ऐसी ही स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया, 2018 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया… परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता जुटी है, अबकी बार राज बदलेगा और इतनी बुरी तरह बदलेगा कि एक नया इतिहास बनेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More