अखिलेश यादव : यूपी में निवेश नहीं !धोखा

RJ news

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने खम्मम में मेगा रैली का आयोजन कर किया। इसमें 4 वर्तमान मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई। उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है, हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है, जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं, लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है।

अखिलेश ने कहा कि जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है। अब भाजपा सरकार के 400 नहीं मात्र 399 दिन रह गए हैं। यह बचने वाली नहीं है। देश में जल्दी ही नई सरकार बनेगी।”

अखिलेश ने कहा,” BJP भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए। नहीं मिल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान है। उन्हें सपने दिखाए जा रहे हैं।

“तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है। लेकिन, उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की।

जिसकी नकल केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। आज के कार्यक्रम से देश को नया संदेश मिलेगा। तेलंगाना से भाजपा का सफाया होने वाला है। यूपी से भी भाजपा का सफाया होगा।”

“भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए। विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाए। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है।

तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा? भाजपा बुनियादी मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है।”

“किसानों की आमदनी 2022 तक दुगुनी करने का वादा था। वह वादा पूरा होने वाला नहीं है। यूपी में निवेश के नाम पर धोखा हो रहा है। नौजवानों का भविष्य चौपट है।

जिन्हें पीएम बनना होता है, वे यूपी जरूर आते है। वर्तमान पीएम गुजरात से आए। यहां लोगों को धोखा मिला। गंगा आस्था, संस्कृति की नदी है। उसमें विलास का क्रूज चलाया जा रहा है। गंगा नदी को वे साफ नहीं कर पाए।”

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More