कोरोना के चलते लोगो की बढ़ी लापरवाही भीड़ वाली जगह पर बिना मास्क के घूम रहे लोग

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

कानपुर:भीड़भाड़ वाले इलाकों में जिला प्रशासन के मास्क लगाने की अनिवार्यता के बाद भी कानपुर में सोमवार को असर नहीं दिखा। भीड़भाड़ वाली जगहों मसलन बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर बिना मास्क लगाए लोग दिखाई दिए। बाजार, ट्रेनों, बसों के भीतर और टिकट के लिए लगने वाली लाइनों में भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।कानदार भी बिना मास्क लगाए बैठे दिखे। शास्त्रीनगर, कल्याणपुर, शिवाला, पीरोड स्थित बाजार में कोई भी मास्क नहीं लगाए था।

दुकानदार भी सैनिटाइजर नहीं रखे थे। रावतपुर, आवास विकास स्थित मॉल में भी लोग बिना मास्क टहलते नजर आए।झकरकटी बस अड्डे पर दोपहर दो से तीन बजे तक 38 बसें निकलीं और 24 बसें आईं। इस दौरान कोई भी यात्री न तो बस से मास्क पहनकर उतरा और न ही चढ़ा। इन बसों के ड्राइवर-कंडक्टर भी बिना मास्क के रहे।सेंट्रल स्टेशन के जनरल टिकटघर और आरक्षण केंद्र में कतार में भी लोग बिना मास्क के नजर आए।

सोमवार दोपहर एक बजे से पौने दो बजे तक यहां पर कुछ महिला यात्री मास्क पहने नजर आईं लेकिन पौन घंटे में आईं 13 ट्रेनों में खचाखच भरे यात्री बिना मास्क के दिखे।झकरकटी बस अड्डे पर यात्रियों को मास्क लगाने के लिए प्रचार कराया जा रहा है। ड्राइवर-कंडक्टर को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बसों में कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतने के लिए स्टीकर छपवाए गए हैं, जो बसों में चस्पा कराए जाएंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More