मुख्य सड़क पर भरा पानी,मुश्किल में पड़ी जिंदगानी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता निखिल मिश्रा

  • सड़क पर भरा गंदा पानी दे रहा बीमारियों को दावत

राष्ट्रीय जजमेंट/माल, लखनऊ।मलिहाबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर के मुख्य मार्ग पर कीचड जमा होने से आवागमन सेवाएं पूरी तरह से बाधित है। माल विकासखंड के अंतर्गत अटेर गांव के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटना भर पानी जमा है। इससे होकर गुजरना ग्रामीणों के लिए दुश्वार हो रहा है। जल जमाव के कारण लोगों को हो रही काफी परेशानी।

आपको बता दें कि तहसील मलिहाबाद के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत सस्पन मजरा अटेर गांव स्थित आस्था का प्रतीक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर के मुख्य मार्ग पर कीचड जमा हुआ है, मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से अब ग्रामीण संक्रामक बीमारी फैलने के डर से भी सहमे हैं। जल जमाव होने से क्षेत्र के अंबर खेड़ा,गोपालपुर, ढोलबजा,लोधई सहित दर्जनों गांव के लोगों को इस सड़क से होकर गुजरने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की जिंदगी जलभराव के बीच कट रही है। गांव की नालियों के गंदा पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर रहा है बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। बरसात के दिनों में करीब दो से तीन फुट पानी सड़क पर भर जाता है। इस समय सड़क पर जलभराव रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अहम बात यह है कि प्रतिदिन छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ने के लिए इसी मुख्य मार्ग से गुजरते हैं। जो कि बड़े खतरे से खाली नहीं है। आए दिन इस मार्ग से गुजरने में अक्सर बच्चे चोटिल हो रहे है।

*मेले में आते है हजारों श्रद्धालु*

हर महीने की अमावस्या को मां बाराही देवी मंदिर पर मेला लगता है।इस मार्ग से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।मुख्य सड़क पर भरा पानी कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहनों में भर जाता है। इस कारण वाहन बीच पानी में ही बंद हो जाते हैं। ऐसे में धक्का लगाकर पानी से बाहर निकलना पडता है। जिसमें लोगों के कपडे भी गीले हो जाते हैं,और चहला से सौद भी जाते हैं। दोपहिया व चार पहिया वाहन सड़क पर हुए गड्ङे में अचानक पहिये फंस जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन अचानक सड़क पर हुए गड्ङो में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। जिसमें वाइक सवार को कई बार चोट आ जाती है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More