महोबा: एक ही युवती के साथ चाचा-भतीजा ने किया दुष्कर्म, आरोपी की फोटो अखिलेश यादव के साथ वायरल

राष्ट्रीय जजमेंट

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक युवती ने चाचा और भतीजे पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवक शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को घर भेजते समय युवक के चाचा ने भी युवती को नशीला पदार्थ खिला हवश का शिकार बना डाला है। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी सपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जिसकी अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो रही है।
जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि गांव के ही युवक युवराज ने उससे दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर 6 दिसंबर 2025 को उसे दिल्ली ले गया, और उसने नेहा नाम की महिला रिश्तेदार के यहां उसे 6 जनवरी तक रखा। जहां युवक शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

नशीला पदार्थ खिला चाचा ने किया कांड
पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी को युवराज का चाचा रणवीर दिल्ली से उसे कार घर भेजने जा रहा था, जहां उसने रास्ते में नशीली दवा खिला होटल में दुष्कर्म किया। अगले दिन गांव पहुंचने पर उसने किसी को बताने और थाने में शिकायत करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी सपा का सक्रिय सदस्य
आरोपी रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपने आप को बुंदेलखंड क्रांति मोर्चा का संस्थापक और समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य भी बताता है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों की धमकी से वह सहम गई और डर के चलते उसने अपने चाचा-चाची को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अजनर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

महिला उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस की नीति
अजनर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपितों चाचा रणवीर अहिरवार और भतीजा युवराज अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More