खेत में चर रही बकरी को अजगर ने जकड़ कर मार डाला

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज आगरा

विष्णु कान्त शर्मा

आगरा के सैंया क्षेत्र में लादूखेड़ा मार्ग के पास एक खेत में विशालकाय अजगर ने घास चर रही बकरी को जकड़कर मार डाला। रविवार शाम को गांव सैंया निवासी अरमान  और मनोज  सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर दामोदर गुर्जर के खेतों के पास बकरी चरा रहे थे। तभी खेत से निकलकर आए विशालकाय अजगर ने घास चर रही बकरी को दबोच लिया।

बकरी चरा रहे जब किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देखकर उनका कलेजा कांप गया। वे शोर मचाते हुए देख भाग खड़े हुए। किशोरों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया, तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना सैंया पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन काफी देर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

तब तक अजगर खेतों में चला गया। ग्रामीणों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें अजगर बकरी को जकड़े हुए हैं। ग्रामीण उसे छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। अजगर की लंबाई 12 फीट बताई गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। किशोर अरमान के पिता ने बताया कि अजगर का शिकार हुई बकरी गर्भवती थी। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अजगर खेतों में चल गया। ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है।

ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को हटाया गया

ताजमहल की सुरक्षा में लगे 15 पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हटा दिया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई। ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस पर रहता है। सुरक्षा में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी दूसरे जनपद से आकर संबद्ध हुए हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पिछले दिनों पुलिसकर्मियों की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने जांच कराई। इसमें पता चला कि पुलिसकर्मी ही एक दूसरे की शिकायतें कर रहे थे। जांच में मामला सामने आने के बाद 15 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया। इनमें नौ हेड कांस्टेबल और छह सिपाही हैं। सभी को अपने तैनाती वाले जनपदों में जाने के आदेश किए गए हैं। ताज सुरक्षा से उनकी ड्यूटी हटा दी गई है।
विष्णु कान्त शर्मा संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज आगरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More