रामजन्मभूमि को लखनऊ और गोरखपुर से छह लेन सड़क से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। कुल 245 किमी. लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग को 4000 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा। जहां हाईवे को कोई दूसरी सड़क क्रॉस कर रही है, उस हर जंक्शन पर अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पूरी दुनिया से यहां हिंदू श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ढांचागत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है।
वर्तमान में लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर हाईवे फोरलेन है, जिसे छह लेन किया जाएगा। बताते चलें लखनऊ से गोरखपुर तक अभी फोरलेन सड़क बनी हुई है जिसको सिक्स लेन किया जाना है इस मार्ग पर अभी भी बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है कई प्रमुख शहर लखनऊ को इस मार्ग से जोड़ते हैं प्रमुख बात यह है के यह मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को भी जोड़ता है उसके बाद नेपाल बॉर्डर एवं प्रमुख पर्यटन स्थल कुशीनगर भी जुड़ा हुआ है इस मार्ग के बन जाने से और भी बहुत सारे जनपदों को फायदे होंगे
Comments are closed.