नशा आने बाली पीढ़ी के लिए जहर है -विधायक संजय सतेन्द्र पाठक

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक के मुख्य अतिथि में पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील जैन की प्रेरणा से थाना प्रभारी संदीप अयाची द्वारा दिनांक 12.10.2021 को ग्राम बुजबुजा में विशाल नशा मुक्ति सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक संजय सतेन्द्र पाठक द्वारा अपने उद्बोधन में नशा की विकृतियों को समझाया विस्तृत तौर पर |

शराब, गांजा स्मैक एम. डी. एन. के दुष्प्रभाव को समझाया नशे से होने वाले रोगों की विस्तार से समझाया थाना प्रभारी संदीप अयाची बरही ने नशे के दुष्परिणामों को बताया और नशे को बेचकर लाभ कमाने वाले लोगों को चेताया लोगों द्वारा लोगों द्वारा सकरें रास्ते से नशा बेचकर पैसा कमाया जाता हैं

इसके दूरगामी नकारात्मक परिणामों को समझाया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाग लिया क्षेत्रीय जन राजनेता सहित तहसीदार बरही एवं जे.ई. त्रिपाठी, भाजपा. महामंत्री सतीश तिवारी, पियूष अग्रवाल, सरपंच ग्राम बुजबुजा सज्जू सिंह उपस्थि रहें।

15 माह की सरकार से हिसाब मांगने वाले सांसद 16 साल का हिसाब दे – राकेश जैन
कटनी।जिला कांग्रेस कमेटी नेता राकेश जैन कक्का ने व्यान जारी कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने खजुराहो कटनी सांसद,प्रदेश भाजपा अध बीड़ी शर्मा पर तंज करते हुए कहा था कि जब वो निक्कर पहनना सीख रहे थे तब वो सांसद बन चुके थे।जिसे बी डी शर्मा खुद स्वीकार किया कि वो निक्करधारी है।

निक्करधारी होने के बाद वो सांसद बने प्रदेश अध्यक्ष बने।उनकी चकरी करने की जल्दबाजी में कटनी भाजपा नेताओं ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि बीड़ी शर्मा पर की गई टिप्पड़ी शर्मनाक है।और बीड़ी शर्मा टिप्पड़ी को सही कह रहे है।

जारी व्यान में कक्का ने कहा कि खंडवा उप चुनाव में कमलनाथ ने कहा कि 15 माह की सरकार से हिसाब मांगने वाले बीड़ी शर्मा पहले 16साल से मुख्यमंत्री शिवराज से हिसाब मांगे जिन्होंने 22हजार धोषणा की बताये कितनी जमीन पर उतरी कितनी पूरी की।धोषणा वीर शिवराज सिंह को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था।कांग्रेस की सरकार बनी जिसे खरीद-फरोख कर पिछले दरवाजे से सरकार बनाने पर धमण्ड न करे।

उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी जीतेंगे जनता मन बना चुकी है कमर तोड़ महँगाई बेरोजगारी पर जबाव देगी और 2023 में प्रदेश ने कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी।
राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता कटनी से श्यामलाल सूर्यवंशी की रिपोर्ट

राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता कटनी से श्यामलाल सूर्यवंशी की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More