नगरपालिका चैयरमैन श्रीमती रंजीता धामा ने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

0
मो०सनी
भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमैन श्रीमती रंजीता धामा जी ने महात्मा गाँधी जी की 150वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे 1से 15 दिसंबर तक
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “कमल संदेश पदयात्रा” मे पदयात्रा करते हुये वार्ड नं 33 मे विकास कुंज, जवाहर नगर उत्तरी एवं शान्ति नगर मुख्य बाजार में घर घर जाकर
केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विभिन्न महिलाओं को बताया।
पदयात्रा के उपरांत मे डा° संजय जी के बाहर एक जनचौपाल भी लगायी जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर श्रीमती रंजीता धामा जी ने कहा कि इस कमल संदेश पदयात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार आम जन तक पँहुचाना एवं
हमारे देश की छवि केन्द्र सरकार के कार्यकाल मे विदेशों मे किस प्रकार बढ रही है इस बात को जन-जन तक पँहुचाना है।
प्रदेश सरकार नित नयी नयी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के लिये चला रही है उसका लाभ लोगों तक पँहुचे इसके लिये यह पदयात्रा का कार्यक्रम पार्टी के दुारा चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर संगम विहार मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र चौधरी, सभासद बबलू शर्मा, सभासद सतपाल शर्मा, सभासद सतीश जैन, सतेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, योगेन्द्र पांचाल,
यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये कीमत की 1000 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आशु ठाकुर, कमल शर्मा, ,रजनी शर्मा,मुनेश देवी, सुमित्रा देवी, अनीता सिंह, अलका देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More