सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम का जन्मदिन, अखिलेश ने दी बधाई
लखनऊ,। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आज पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने 80वें जन्मदिन पर केक काटा। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अन्य नेताओं मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने बच्चों के साथ पिता मुलायम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी डाली और उन्हें (मुलायम) सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाने वाला बताया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अखिलेश के पुत्र तथा बेटी के साथ वरिष्ठ नेता भगवती सिंह व समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी थे।
लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा जब हमने समाजवादी पार्टी बनाई तो लोगों ने कहा कि मुलायम सिंह ज्यादा से ज्यादा एक जिले के नेता रह गए। पांच महीने बाद पार्टी में इतनी भीड़ हो गई कि 9 महीने के अंदर चुनाव हुआ और आपकी सरकार बनी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह चार बार उत्तर प्रदेश में सरकार बना चुके हैं। दो बार दिल्ली की केन्द्र सरकार में रहे है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि आज यह तय करके जाना है कि दिल्ली में समाजवादी सरकार हो, यूपी में तो आएगी ही।
माननीय ‘नेता जी’ के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई! उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूँजी है. pic.twitter.com/eyji7TiJHy
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2018
