जमीनी विवाद को लेकर तड़के सुबह ताबड़तोड़ फ़ाइरिंग, 3 की मौत , 12 घायल

0

हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह जमीन विवाद में फायरिंग हो गई। वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

करनाल के घरौंडा के गांव गगसीना में जमीन विवाद में बुधवार सुबह आठ बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गगसीना गांव में दो पक्षों के बीच कई साल से जमीन विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी मसले पर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी थी। घायल नवीन, सुरेंद्र और उनके परिजन रघबीर संधू ने बताया कि बुधवार सुबह मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने अचनाक उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से दिलबाग, बलराज और परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दयानंद, रूपचंद, बलिंदर, धन सिंह, सुल्तान सिंह, नवीन, सुरेंद्र, लखविंदर, हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सबको घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से धन सिंह को गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More