अधिकारियों की लापरवाही के चलते भीग गई हजारों क्विंटल धान

0

कटनी. मौसम बदलने के कारण हर जगह बरसात हो रही है मौसम की बहुत खराब चल रहा है जिस पर किसानों की हजारों कुंतल धान भीग गई अधिकारियों की लापरवाही के चलते बहुत बड़ा नुकसान होगा बरही स्थित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र में सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद बड़ी मात्रा में धान भीग गई। यह स्थिति तब है जब आसमान में बीते दो दिन से बादल छाए रहने के बाद सभी केंद्र प्रभारियों को धान खरीदी के बाद सुरक्षित भंडारण को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया था।

बताया जा रहा है कि बारिश के बाद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और सुरक्षित भंडारण में समिति प्रभारियों के साथ ही मॉनीटरिंग में सहकारिता विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी स्थितियां निर्मित हुई है। कन्हवारा में तिरपाल नहीं होने के कारण धान को सुरक्षित करने में परेशानी की जानकारी सामने आई।

इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कहते हुए कह रहे हैं कि भंडारण में लापरवाही की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

1 लाख 39 हजार क्विंटल धान का नहीं हुआ परिवहन

समर्थन मूल्य पर जिलेभर 102 खरीदी केंद्रों में सोमवार शाम तक 11 हजार 122 किसानों से 6 लाख 85 हजार 6 सौ क्विंटल धान खरीदी हुई। इसमें 5 लाख 45 हजार 920 क्विंटल धान का परिवहन हो सका। कुल खरीदी की 80 प्रतिशत है। जबकि परिवहन 90 प्रतिशत होना चाहिए। यहां 1 लाख 39 हजार 680 क्विंटल धान का खरीदी के बाद परिवहन नहीं हो सका। माना जा रहा है कि इसमें अधिकांश धान बारिश की भेंट चढ़ गया।

मनमोहन नायक की रिपोर्ट 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More